जयपुर। श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर की वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में आगामी वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से 27 दिसंबर 2026 को टैगोर इंटरनेशनल स्कूल परिसर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में बाबा श्याम की भव्य एवं दिव्य भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय किया गया।
बैठक में सुधीर सिंगल को सर्वसम्मति से संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, गत वर्ष भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई.ए. एंड ए.एस. अधिकारी गोपाल लाल गुर्जर को संस्था का संरक्षक नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई। अब संस्था को दो संरक्षकों—गोपाल लाल गुर्जर तथा भारतीय रिजर्व बैंक से महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त भवानी शंकर खत्री—का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में वार्षिकोत्सव को सरल, गरिमामय और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित करने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि आयोजन कम से कम खर्च में किया जाएगा तथा ऐसे भजनों का चयन होगा जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और सुकून प्रदान करें।
इसके साथ ही समाज कल्याण से जुड़े नए कार्यों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।



















