ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर कम्युनिटी की मदद के लिये रैंप पर उतरे बिग बॉस विनर मुन्नवर फारूकी

0
226
Bigg Boss winner Munnavar Farooqui walks the ramp to help the transgender and sex worker community. ​
Bigg Boss winner Munnavar Farooqui walks the ramp to help the transgender and sex worker community. ​

मुंबई। इस सीजन के बिग बॉस रियलिटी शो के विजेता मुनव्वर फारुखी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो जहां जाते हैं लोगों का हुजूम वहाँ उमड़ पड़ता है। उनकी एक झलक पाने के लिए पिछली शाम ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिला जब मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर सेक्सवर्कर और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए मुन्नवर रैम्प पर चले। रैंप पर दिखा मुन्नवर का वही भोलापन और उनकी सादगी ने सभी का मन जीत लिया।

ये मौका था सोशलिस्ट निदर्शना गोवानी के एक विशेष चैरिटी इवेंट का। जहां रैम्प पर अभिनेता अरबाज़ खान, तनीषा मुखर्जी से लेकर, पूर्व राज्यसभा संसद और अभिनेत्री रूपा गांगुली, टीवी कलाकार शिव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और एस. पी. सिंह और कई अन्य हस्तियों ने शिरकत की।

इस इवेंट में मौजूद लोगों के साथ बाहर खड़े कई अन्य उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। वहाँ मौजूद सेक्सवर्कर और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोगों मे भी मुनव्वर के कई फैंस निकले। ये शाम रहीं मुनव्वर फारुकी के नाम जिनकी मुस्कान और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here