बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल व सोने की चेन छीनी

0
366
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

जयपुर। शहर में अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक के हाथ से मोबाइल और महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। मानसरोवर निवासी टीना ने गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह नारायणसिंह सर्किल पर खड़ी होकर कैब बुक करवा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार एक युवक आया और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए।

इसके अलावा कावेरी पथ निवासी तनुत सैनी ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसकी माता जी मानसरोवर गई थी। वहां पर पीछे से एक बाइक सवार बदमाश आया और उसके गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here