दो युवकों से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल

0
377

जयपुर। शहर में अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाश दो युवकों से मोबाइल छीनकर ले गए। जवाहर सर्किल थाना इलाके में नायला रोड कानोता निवासी बजरंगी शाह ने मामला दर्ज करवाया कि वह कोचिंग जा रहा था। गौरव टावर के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए।

इस अप्रत्याशित घटना में वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दूसरी घटना में प्रतापनगर थाना इलाके में प्रताप नगर निवासी भगवानदास ने मामला दर्ज करवाया कि वह सेक्टर-11 होकर बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here