स्कूल के बाहर खड़ी महिला से बाइक सवार बदमाश छीन ले गए मोबाइल

0
388

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में एक स्कूल के बाहर दिन-दहाड़े महिला से लूट का मामला सामने आया है। महिला स्कूटी पर बैठकर मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल गुमान सिंह ने बताया कि मोबाइल स्नेचिंग की वारदात मांग्यावास मानसरोवर निवासी अनुपम शर्मा (37) के साथ हुई। वह अरावली मार्ग पर महर्षि अरविंद स्कूल के बाहर स्कूटी पर बैठकर मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर हाथ में लगा मोबाइल छीन लिया।

शोर मचाकर पीछा करने पर दोनों बदमाश तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए। मोबाइल लूट की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई। पुलिस फुटेज व हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here