स्कूल ड्रेस में नाबालिग छात्रा का अपहरण

0
315

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में स्कूल जाने के दौरान नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं लौटने पर अपहरण का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग स्कूल छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उनकी नाबालिग बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। हर रोज की तरह सोमवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर नाबालिग बेटी स्कूल गई थी। दोपहर 3 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वापस घर नहीं लौटी। काफी समय बाद भी घर नहीं लौटने पर स्कूल जाकर पता किया।

नाबालिग बेटी के सुबह स्कूल नहीं आने के बारे में पता चला। परिचित-रिश्तेदारों के साथ ही सहेलियों से पूछने के बाद भी नाबालिग बेटी का पता नहीं चला। घर से स्कूल जाते समय मॉर्निंग में ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बेटी के अपहरण होने के शक पर परिजन थाने पहुंची। नाबालिग बेटी की मां की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस घर से स्कूल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ नाबालिग स्कूल छात्रा की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here