जयपुर में बाइकर्स गैंग सक्रिय: गैंग ने एक के गले से सोने की चेन तोडी तो दूसरे से छीना मोबाइल

0
247
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

जयपुर। राजधानी जयपुर में इन दिनो बाइक्स गैंग सक्रिय है। और पुलिस इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। बदमाशों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। महिला के गले से सोने की चेन तोडी तो दूसरे व्यक्ति के हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पहली वारदात: झोटवाड़ा थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस केअनुसार शिव कॉलोनी खातीपुरा निवासी रेणु गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक प्रतिनिधि के चुनाव प्रचार का काम रही थी। इसी दौरान रघुनाथपुरी झोटवाड़ा में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीडिता कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए।

दूसरी वारदातः अशोक नगर थाने में अलवर निवासी भूपेश गोयल ने मामला दर्ज करवाया कि स्टेच्यू सर्किल पर बाइक सवार दो बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। घटना 26 फरवरी की सुबह की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here