भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने आदर्श नगर मंडल से शुरू किया 33 मंडलों का प्रवास कार्यक्रम

0
18
BJP District President Amit Goyal has begun a tour program covering 33 'mandals
BJP District President Amit Goyal has begun a tour program covering 33 'mandals

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने सोमवार को आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के आदर्श नगर मंडल से शहर के सभी 33 मंडलों में संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

प्रवास कार्यक्रम के तहत अमित गोयल आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष विकास कोठारी के निवास कोठारी भवन पहुंचे। यहां उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने मंडल के वरिष्ठ और प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा उनके परिवारजनों के साथ समय बिताया। सभी के साथ बैठकर भोजन किया और पारंपरिक रूप से रामा-श्यामा कर कुशलक्षेम जानी।

इस अवसर पर आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष विकास कोठारी, सूरजपोल मंडल अध्यक्ष विनय कुलवाल, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा सहित मंडल के कई वरिष्ठ एवं प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमित गोयल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन में आपसी जुड़ाव और पारिवारिक संबंधों की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता से बातचीत की। वहीं, विकास कोठारी ने जिला अध्यक्ष के प्रवास, स्नेहपूर्ण व्यवहार और कार्यकर्ताओं को समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष का जयपुर शहर के सभी 33 मंडलों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने का कार्यक्रम निर्धारित है। इस पहल का उद्देश्य संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय एवं आत्मीय जुड़ाव को मजबूत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here