July 27, 2024, 1:44 am
spot_imgspot_img

भाजपा किसान मोर्चा ने 33 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार 34 जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर शहर का जिलाध्यक्ष अविनाश सैनी, जयपुर देहात दक्षिण का बलवीर सिंह जाबड़ शेखावत, जयपुर देहात उत्तर का सरदारमल यादव, सीकर का बनवारी लाल यादव, झुंझुनूं का रतन सिंह तंवर, अलवर उतर का बृजमोहन तंवर, अलवर दक्षिण का योगेंद्र चौधरी, दौसा का धारासिंह दडगस, भरतपुर का गौरव सिंह, सवाई माधोपुर का जिलाध्यक्ष धन सिंह मावई को बनाया गया है।

इसी तरह कोटा शहर का जगन्नाथ नागर, कोटा देहात का ओम नागर अडूसा, बूंदी का पोखर लाल नागर, प्रतापगढ़ का प्रेम सिंह झाला, राजसमंद का मोती सिंह रावत, डूंगरपुर का बंशीलाल पाटीदार, अजमेर देहात का भंवरलाल बूला, भीलवाड़ा का शंकरलाल जाट, नागौर शहर का मदन गौरा, नागौर देहात का श्याम प्रताप सिंह रूंवा, जोधपुर देहात उत्तर का रामनारायण जांगू, जोधपुर देहात दक्षिण का जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह संगठनात्मक दृष्टि से बालोतरा जिले का अध्यक्ष पप्पू राम बिश्नोई, पाली का दिग्विजय सिंह राठौड़, उदेशी कुआ,सिरोही का हेमेंद्र सिंह देवड़ा, जालौर का धुखाराम पुरोहित, जैसलमेर का हाथीसिंह मूलाना, बीकानेर शहर का चंद्र मोहन जोशी, बीकानेर देहात का भंवरलाल जांगिड़, श्रीगंगानगर का सतपाल कासनिया, हनुमानगढ़ का सुनील बेनीवाल, चूरू का ओमप्रकाश खीचड़, धौलपुर का धर्मेंद्र सिंह कसाना तथा बाड़मेर जिला का जिम्मा पुरखाराम मांजू (बिश्नोई) को सौंपा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles