स्विमिंग पूल में व्यापारी की संदिग्ध मौत: परिजनों ने कराया हत्या का मामला दर्ज

0
43
ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam
ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam

जयपुर। नारायण विहार थाना क्षेत्र स्थित एक स्पोर्ट्स एकेडमी में किराना व्यापारी सत्येंद्र चौधरी (47) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव स्विमिंग पूल में मिला, जिसके सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए हैं।

पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसीपी (मानसरोवर) आदित्य काकड़े ने बताया कि मृतक भांकरोटा के मुकंदपुरा रोड का निवासी था और किराना दुकान चलाता था। वह 3-4 दिन पहले ही स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़ा था।

मृतक के भाई रंजीत चौधरी के अनुसार शनिवार शाम को सत्येंद्र स्विमिंग के लिए गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह पूल के पास गिर गया है और अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मौके पर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था और सीसीटीवी सिस्टम भी गायब था। उनका कहना है कि यदि मौत डूबने से होती तो सिर के पीछे चोट के निशान नहीं होते। इसलिए हत्या की आशंका जताई गई है।

पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here