May 21, 2025, 10:36 pm
spot_imgspot_img

चाणक्य सेना का ऐलान: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का मुंह काला करने पर 1 लाख का इनाम देगी

जयपुर। चाणक्य सेना ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की ओर से ब्राह्मण समाज के विरूद्ध की गई टिप्पणी से समाज में भारी आक्रोश है। अनुराग कश्यप देश में जहां कहीं भी दिखेगा, उसका मुंह काला किया जाएगा। इसके लिए चाणक्य सेना ने घोषणा की है कि अनुराग कश्यप का जो भी व्यक्ति मुंह काला करेगा, उसे 1 लाख रुपये नकद इनाम दिया जायेगा।

इस संदर्भ में पूरे देश के ब्राह्मण संगठनों ने जबरदस्त विरोध एवं आक्रोश व्यक्त किया है। चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से संगठनो के पदाधिकारी जुड़े।

बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पं. सुरेश मिश्रा ने की। उन्होने कहा कि अनुराग कश्यप जैसे पागल लोगों का इलाज होना जरूरी है। जो कि ब्राह्मणों के विषय में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं और समाज में विध्वंस फैलाने का काम कर रहे हैं।

क्या इस देश के लिये ब्राह्मण समाज ने त्याग, तपस्या, बलिदान नहीं दिया। मिश्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो ब्राह्मण सबके हित की बात करता है और देश की एकता और अखण्डता के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। उस समाज के विषय में कुछ पागल लोग अनवरत इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। ऐसे में इन्हें सबक सिखाना जरूरी है।

समाज में ऐसे विहंसकारी लोगों का जबरदस्त विरोध करना चाहिए जो समाजों में आपसी सदाचार को खत्म करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। ऐसे लोग समाज के सामने लाकर अपमानित और प्रताड़ित करना चाहिए जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं ना हो। सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना वाला ब्राह्मण समाज को टारगेट पर लाने वालों के लिए ऐलान किया गया है कि जो इन आपत्तिजनक श्लोक लिखने वालो का मुंह काला करेगा उसे 1 लाख रुपये देने की घोषणा की हैं।

बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पं. सुरेश मिश्रा, ब्राह्मण सेवा संघ विशम्भर दयाल शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा श्री केएन तिवारी, विश्व ब्राह्मण परिषद डॉ. के.वी. शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के प्रवीण मिश्रा, कनाडा से डॉ. आजाद कौशिक, नरिष्यंत शर्मा, डॉ. ओम शर्मा, जितेश शुक्ला सहित कई ।। पदाधिकारी सम्मिलित हुये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles