July 27, 2024, 6:47 am
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नरेन्द्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई

जयपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को संसद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी।

शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षाें में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों से किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान व सशक्तीकरण सुनिश्चित हुआ है।

साथ ही सम्पूर्ण विश्व में भारत की प्रतिष्ठा मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और उनके नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूर्ण होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles