जयपुर। हाल ही में राजधानी जयपुर में लिटिल सुपर मॉडल इंडिया 2026 के ऑडिशन का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के प्रतिभाशाली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने टैलेंट, कॉन्फिडेंस व पर्सनालिटी से सभी का दिल जीत लिया।
इस ऑडिशन में आयुग स्वामी को फाइनलिस्ट के रूप में चयनित किया गया। आयुग स्वामी के पिता अधिवक्ता नितेश कुमार स्वामी एवं माता सुगंधा सिंघानिया ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और आयोजन टीम का आभार जताया। साथ ही बताया की आयुग पढ़ाई में भी अव्वल है और धार्मिक भी है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने आयुग को बधाई दी और उनके आत्मविश्वास और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस इवेंट का सफल आयोजन एमएमटी मॉडल इंडिया द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों को एक बड़ा मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑडिशन के दौरान आयुग ने रैंप वॉक, एक्सप्रेशन, और ओवरऑल पर्सनालिटी के आधार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने चयन प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आयुग को आगे बढ़ने का अवसर दिया।
एमएमटी मॉडल इंडिया ने ना केवल बच्चों को मंच दिया, बल्कि उन्हें फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी प्रदान किया।




















