जयपुर की लेखिका उषा दशोरा की फिल्म नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में

0
69
Jaipur writer Usha Dashora's film at the New Delhi Film Festival
Jaipur writer Usha Dashora's film at the New Delhi Film Festival

जयपुर। जयपुर की प्रख्यात कथाकार एवं फिल्म निर्देशक ऊषा दशोरा की फिल्म मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 15वें दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल–2026 के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 4 से 8 मई तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित होगा।

हिंदी और राजस्थानी भाषा में निर्मित लगभग सत्तर मिनट की इस फिल्म की पटकथा और निर्देशन स्वयं ऊषा दशोरा ने किया है। फिल्म का विषय बाल मनोविज्ञान और पर्यावरण चेतना पर केंद्रित है, जिसमें बच्चों के मन में पक्षियों, प्रकृति और धरती के प्रति जिज्ञासा, संवेदनशीलता और एक तरह की बेचैनी को प्रभावशाली ढंग से उकेरा गया है।

निदेशक ऊषा दशोरा के अनुसार यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं बल्कि बच्चों के भीतर प्रकृति से दूर होते संबंधों पर एक गंभीर प्रश्न भी खड़ा करती है। उनका मानना है कि इस चयन से न केवल फिल्म की पूरी टीम को उत्साह मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा—विशेष रूप से राजस्थानी फिल्म जगत—को भी नई पहचान और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। यह चयन जयपुर और राजस्थान के रचनात्मक परिदृश्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here