क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा: अंबेडकर टीम रही विजेता

0
55
Children Showcase Talent in Quiz Competition
Children Showcase Talent in Quiz Competition

जयपुर। हसनपुरा स्थित एनबीसी दुर्गा विस्तार कॉलोनी में जय मां सरस्वती विद्यापीठ स्कूल में एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सीजन-3 के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों को पांच टीमों—ज्योतिबा फुले, भीमराव अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख और पीटी उषा—में विभाजित कर प्रतियोगिता करवाई गई।

प्रतियोगिता में सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कड़े मुकाबले में भीमराव अंबेडकर टीम विजेता रही। फातिमा शेख टीम उपविजेता तथा पीटी उषा टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया की महासचिव सारा स्माइल ने प्रश्न पूछते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सही करियर दिशा देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर शिक्षा व कौशल विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी।

स्कूल डायरेक्टर संजय ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को सामान्य ज्ञान के साथ महान व्यक्तित्वों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर व अनाथ बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ज्ञानवर्धक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here