मदर्स एजुकेशन हब के टॉपर्स सम्मान समारोह में गूंजी सफलता की हुंकार

0
52
Congress to Gherao BJP Headquarters in Protest Against NEET Paper Leak
Congress to Gherao BJP Headquarters in Protest Against NEET Paper Leak

जयपुर। मदर्स एजुकेशन हब की ओर से मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में “टॉपर्स मीट एवं भव्य सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 की एसएससी, बैंक, रेलवे एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के पूर्व छात्र एवं विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित अधिकारी शामिल हुए। इनमें ऋषिराज चौहान, कपिल शर्मा, संतोष चौधरी, आदर्श चौधरी, मीनू चौधरी एवं आशीष डागुर शामिल रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जयपुर में रहकर भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अनुभवी शिक्षकों, नियमित टेस्ट सिस्टम और अनुशासित वातावरण को दिया। समारोह में मौजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों ने संस्थान की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की।

संस्थान के निदेशक सुरेश राव एवं राजेश नेहरा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करवाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके सपनों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नए बैचों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और संस्थान में सुबह, दोपहर एवं शाम के बैच संचालित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here