कांग्रेस पूरे राजस्थान में संविधान बचाओ अभियान चलाएगी: डोटासरा

0
325
Congress will run Save Constitution campaign across Rajasthan: Dotasara
Congress will run Save Constitution campaign across Rajasthan: Dotasara

जयपुर । प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरे देश में संविधान बचाओ अभियान प्रारम्भ किया गया है। जहां अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी बैठक और बेलगावी में आयोजित विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में समर्पित भाव से प्रतिबद्धता के साथ चलाने का निर्णय लिया है।

क्योंकि देशभर में संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है तथा संघीय सिद्धान्तों का बार-बार अतिक्रमण कर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा बढ़ती आर्थिक असमानता पर सरकार की चुप्पी का विरोध किया जाना आवश्यक है । केन्द्र सरकार मूल मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार द्वारा भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के आदर्शों पर सुनियोजित हमले किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति घोर अपमान की भावना से न्यायपालिका के विरूद्ध भी अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाने के लिए अपमानजनक बयान दिए जा रहे है जो तानाशाही का स्पष्ट उदाहरण है।

डोटासरा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा । जिसके तहत 24 अप्रैल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर अभियान की सफलता के लिए जिम्मेदारी पदाधिकारियों को प्रदान की जाएगाी। उन्होंने कहा कि दिनांक 28 अप्रैल 2025 को जयपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन प्रस्तावित है।

जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने एवं प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों व मण्डल एवं ब्लॉक तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि दिनांक 03 मई से 10 मई, 2025 तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां आयोजित होंगी।

उसके पश्चात् 11 से 17 मई, 2025 तक विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक न्याय और समानता के वादे के साथ जो विश्वासघात भाजपा ने किया है तथा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है इस मुद्दे पर रैलियां आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कार्य करते हुए घर-घर जाकर संविधान की रक्षा एवं भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के मुद्दे पर भाजपा को बेनकाब करने का कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here