दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
61
Criminal with a ₹10000 reward on his head arrested.
Criminal with a ₹10000 reward on his head arrested.

जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिस से बचने के लिए साधु का वेश धारण कर हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और जयपुर के विभिन्न मंदिरों में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसे तकनीकी अनुसंधान और खुफिया सूचना के आधार पर जवाहर सर्किल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रिंकू यादव (28) निवासी कोटपूतली-बहरोड़ का रहने वाला है। पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए साधु का भेष धारण कर लिया था। वह पिछले एक साल से विभिन्न राज्यों के मंदिरों में रहकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

महेश नगर थानाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि पुलिस की गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरारी के दौरान की गतिविधियों और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल भीम सिंह, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here