3.15 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
40
Smuggler arrested with 3.15 kg of cannabis
Smuggler arrested with 3.15 kg of cannabis

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘मिशन जागृति’ अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) दक्षिण और पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.155 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजे की खेप लाकर जयपुर में बेचने की फिराक में था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस और डीएसटी दक्षिण ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर आसिफ खान (22) निवासी लालसोट (दौसा) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे की खेप उड़ीसा के देव माली क्षेत्र से जयपुर बेचने के लिए लाया था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जयपुर में वह किन लोगों को गांजे की सप्लाई करने वाला था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओमेगा अपार्टमेंट के पीछे जाने वाले रास्ते पर एक युवक बैग में गांजा लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी में उसके बैग से 3.155 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में डीएसटी दक्षिण के हेड कांस्टेबल अभय सिंह और कांस्टेबल राजवीर सिंह की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here