हरियाली अमावस्या पर श्री अमरापुर तीर्थ पर उमड़ी भक्तों की भीड़

0
127

जयपुर। सावन मास की पावन हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजधानी जयपुर स्थित आस्था एवं भक्ति के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री अमरापुर स्थान में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही दर्शन-दीदार के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े। तीर्थ स्नान, दान-पुण्य और मंदिर दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को सार्थक बनाया।

हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर संतों और महात्माओं ने मानसरोवर स्थित मांग्यावास के सदगुरु टेऊँराम गौशाला में विशेष गौ-सेवा की गई। संतों ने गौमाता को हरा चारा, ताजे फल आदि खिलाकर सेवा का संकल्प निभाया और समाज को भी पर्यावरण व जीव-सेवा का संदेश दिया।

सावन अमावस्या के पावन पर्व पर आयोजित विशेष सत्संग में संतों द्वारा भजन-कीर्तन का सुंदर आयोजन हुआ। इस दौरान सदगुरु टेऊँराम जी महाराज द्वारा रचित आध्यात्मिक वाणी सावन मास के भजन एवं पद्यों का मधुर गान किया गया। इन दिव्य भजनों और महाआरती का लाभ उठाकर सभी भक्त भावविभोर हो उठे।

सत्संग के दौरान संतों ने बताया कि सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज की आध्यात्मिक वाणी में प्रभु श्री राम और कृष्ण की महिमा, नाम जप, हरि सुमिरन, मानव जीवन के मूल्य गुरु महिमा, वैराग्य और प्रभु प्रेम का अटूट संदेश छुपा है। संतों ने यह भी जानकारी दी कि सदगुरु टेऊँराम जी महाराज की रचित वाणी को विद्यालयी हिन्दी पाठ्य पुस्तकों में शीघ्र शामिल कराने के प्रयास निरंतर जारी हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इन नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here