नशे के लिए चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

0
34
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर मैरिज गार्डन से चोरी की गई एसी बरामद की है। आरोपी दिन में बंद मकानों, दुकानों और गार्डनों की रेकी करता और रात में वारदात को अंजाम देता था। चोरी का सामान ओने-पौने दामों में बेचकर रकम नशे और शराब में खर्च कर देता था।

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को बालाजी पैराडाइज मैरिज गार्डन के देखभालकर्ता सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वहां से दो एसी, चार नोजल और वायर का बंडल चोरी हो गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राहुल कुमार शाह (25) निवासी जेएस कॉलोनी, विश्वकर्मा को माचड़ा रोड स्थित लोहा मंडी श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एसी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी के नशे का आदी होने और नशे के खर्च के लिए चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

खोह नागोरियान थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं लूनियावास में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों की रीफिलिंग और भंडारण करते एक आरोपी को भी पकड़ा गया।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने आलोक मीणा उर्फ केपी (23) निवासी लूनियावास को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ घटनास्थलों की तस्दीक करवा रही है।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने भगवान सहाय मीणा (58) निवासी लूनियावास को अवैध गैस रीफिलिंग करते पकड़ा। उसकी दुकान से एलपीजी सिलेंडर, गैस पाइप, रेगुलेटर और रीफिलिंग उपकरण जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस टीम के कांस्टेबलों की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here