व्यक्ति के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने निकाले 517029 रुपए

0
110

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से 517029 रुपए निकाल लिए। ठगी का पता पीड़ित को बैंक जाने पर लगा। इस पर पीड़ित थाने मे मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अग्रवालों का मोहल्ला निवासी हरिनारायण शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक शास्त्रीनगर और झोटवाड़ा में खाता खुलवा रखा है। साइबर ठगों ने उसके दोनों बैंक खातों से 517029 रुपए निकाल लिए। ठगी का पता पीडित को बैंक जाने पर लगा। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिलीवरी बॉय से मारपीट कर लूटी नगदी-बाइक व मोबाइल

रागनगरियान थाना इलाके में मदद के बहाने दो युवकों ने रोक कर डिलीवरी बॉय को लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार बामनवास सवाई माधोपुर निवासी धमेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि वह फूड डिलीवरी का काम करता है। वह कंपनी का ऑर्डर लेकर गया था ।

वापस लौटने के दौरान ज्ञान विहार कॉलेज के पास दो युवकों ने उससे मदद मांगी। इस पर उसने बाइक रोकी तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उससे बाइक, मोबाइल व नकदी छीनकर ले गए। इस पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here