रूमेटोलॉजी जांचों पर मंथन: 100 से अधिक चिकित्सकों ने किया सहभाग

0
38
Deliberations on Rheumatology Tests: Over 100 Doctors Participated
Deliberations on Rheumatology Tests: Over 100 Doctors Participated

जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल जयपुर की ओर से जयपुर रूमेटोलॉजी अपडेट-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय ‘रूमेटोलॉजी में जांचें: कब करवाएं और उनकी व्याख्या कैसे करें’ रहा। विश्व योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर चर्चा की गई।

शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। आठ विशेषज्ञ फैकल्टी सदस्यों ने रूमेटोलॉजिकल रोगों में उपयोग होने वाली विभिन्न जांचों, उनके चयन और रिपोर्ट की व्याख्या से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन एपीआई जयपुर, मेटाबॉलिक सोसायटी जयपुर तथा रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया के सहयोग से किया गया।

दिनभर चले सत्रों, केस आधारित चर्चाओं और क्विज गतिविधियों में प्रतिभागियों ने नैदानिक प्रक्रियाओं, प्रयोगशाला जांचों की व्याख्या तथा दैनिक चिकित्सा अभ्यास में आने वाली चुनौतियों पर मंथन किया।

आयोजन अध्यक्ष एवं नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के डायरेक्टर (रूमेटोलॉजी) डॉ. राहुल जैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को रूमेटोलॉजी जांचों के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना था।

वहीं, हॉस्पिटल के डायरेक्टर बलविंदर सिंह वालिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं। क्लीनिकल डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष कार्डियक एनेस्थीसिया डॉ. प्रदीप गोयल ने कहा कि कार्यक्रम से रूमेटोलॉजी में जांचों की भूमिका और उनके व्यावहारिक उपयोग को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here