देवर्षि नारद जयंती व पत्रकार सम्मान समारोह आज

0
46
Devarshi Narad Jayanti and Journalists' Felicitation Ceremony Today
Devarshi Narad Jayanti and Journalists' Felicitation Ceremony Today

जयपुर। विश्व संवाद केंद्र जयपुर की ओर से शनिवार को दोपहर 1 बजे मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन के देवर्षि नारद सभागार में देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

विश्व संवाद केंद्र के निदेशक डॉ. ईश्वर बैरागी ने बताया कि समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वदेश समूह के सलाहकार संपादक गिरिश उपाध्याय करेंगे। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और न्यू मीडिया से जुड़े पत्रकारों को प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पहले प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई थी।

इसके अतिरिक्त लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पत्रकारिता के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में ‘भारत की समृद्धि का मार्ग : स्वदेशी का उपयोग’, ‘पर्यावरणपरक भारतीय जीवन शैली’, ‘समरस समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका’, ‘बदलते सामाजिक परिवेश में संयुक्त परिवार का महत्व’ और ‘युवा और पंच परिवर्तन : बदलाव की नई धारा’ विषयों पर लेख आमंत्रित किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here