झूला-झांकी में होंगे बालस्वरूप सद्गुरु टेऊँराम महाराज के दिव्य दर्शन

0
46
Devotees will have the divine darshan of Sadguru Teuram Maharaj in his child form during the Jhula-Jhanki.
Devotees will have the divine darshan of Sadguru Teuram Maharaj in his child form during the Jhula-Jhanki.

जयपुर। आस्था और भक्ति के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का पावन छठी महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत शाम 5 से 7 बजे तक भजन, सत्संग और संकीर्तन का आयोजन होगा। इस दौरान सद्गुरु टेऊँराम जी महाराज के छठी महोत्सव के मंगलगान और बधाई गीत गाए जाएंगे तथा आरती की जाएगी।

इस कार्यक्रम में सद्गुरु टेऊँराम महाराज के 140वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न आध्यात्मिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। साथ ही छठी महोत्सव पर आकर्षक झूला-झांकी सजाई जाएगी, जिसमें बालस्वरूप सद्गुरु टेऊँराम जी महाराज के दिव्य दर्शन होंगे। भगवान को खीर प्रसादी का विशेष भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, छठी महोत्सव के अवसर पर संत-महात्मा मंगल बधाई गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देंगे। संतों ने बताया कि आचार्य श्री के नामकरण के समय पंडित जयराम ने उनका नाम ‘टेऊँराम’ रखा था और भविष्यवाणी की थी कि यह बालक आगे चलकर महान संत और अवतार के रूप में प्रसिद्ध होगा।

उनका जन्म सिंध के छोटे खंडू गांव में हुआ था। उन्होंने अल्पायु में ही सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा ‘प्रेम प्रकाश’ ग्रंथ की रचना की, जिसमें दोहे, पद, छंद और भजनों का समावेश है।

सद्गुरु टेऊँराम जी महाराज के 140वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सुंदर तुलसी सजाओ, माला सजाओ, दोहे, चालीसा एवं आरती सुनाओ सहित विभिन्न आध्यात्मिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह शाम 6:30 बजे आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here