जिला आबकारी अधिकारी (आरएएस) 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
403

जयपुर। एसीबी की अलवर -द्वितीय टीम ने बुधवार को कार्यवाही करते हुये आबकारी (आरएएस )अधिकारी जिला अलवर सुरेश कुमार अहीर को परिवादी से 3 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्ष्टाचार निरोधक व्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की अलवर-द्वितीय टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी लाइईसेंसशुदा शराब की दुकान के गोदाम की लोकेशन पास करने की एवज में आबकारी (आरएएस )अधिकारी जिला अलवर सुरेश कुमार अहीर 6 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग रहा है।

एसीबी अलवर -द्वितीय टीम के उप अधीक्षक पुलिस परमेश्वर लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की का्यवाही करते हुए आबकारी (आरएएस )अधिकारी जिला अलवर सुरेश कुमार अहीर आरोपी सुरेश कुमार अहीर को 3 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here