अस्सी देशों में मनाया गया इवेंट मैनेजर्स डे: इवेंट मैनेजर्स एंथम जारी

0
44

जयपुर। विश्व के कोने-कोने में मौजूद इवेंट मैनेजर्स को समर्पित इवेन्ट मैनेजर्स डे 31 मई को दुनिया के 80 देशों और अनगिनत शहरों में धूमधाम से मनाया गया। इवेंट मैनेजर्स डे के ग्लोबल कन्वीनर, अरशद हुसैन ने बताया कि इस ग्लोबल इनीशिएटिव के अन्तर्गत इस साल की थीम ग्लोबल पीस थ्रू इवेंट्स को लेकर पिंकसिटी के आमेर रोड स्थित होटल इंडियाना पैलेस में मुख्य समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आतिशी नजारों के बीच भव्य समारोह में एंटरटेनमेंट में सेलिब्रेट हुआ। उल्लेखनीय है कि 2013 पूर्व इवेंट मैनेजर्स डे की शुरुआत जयपुर से ही हुई थी। इस समारोह में इवेंट प्रोफेशनल्स की मेहनत और समर्पण को समर्पित एक “इवेंट मैनेजर्स एंथम” भी जारी किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान एक सत्र “लेट्स टॉक इवेंट्स” का आयोजन भी हुआ जिसमें इवेंट इंडस्ट्री की भूमिका, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई जिसमें प्रीतेश शर्मा, गुंजन सिंघल, अजीत सिंह, एस.के. रॉय, सुमन रैना और हितेंद्र शर्मा ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर फोरम के पूर्व, अध्यक्ष, मोहित महेश्वरी, महावीर शर्मा, हरप्रीत बग्गा, जर्नल सेक्रेटरी, भुवनेश अग्रवाल (चावल वाला) उपस्थित रहे।

आज इवेंट्स केवल समारोहों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज को जोड़ने, संवाद बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन चुके हैं। वक्ताओं ने कहा कि इवेंट इंडस्ट्री आज वैश्विक स्तर पर लोगों और संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य कर रही है। इवेंट मैनेजर्स डे इसी योगदान को पहचान देने और इवेंट प्रोफेशनल्स को सम्मानित करने का अवसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here