जयपुर। जयपुर के अंबाबाड़ी स्थित महर्षि अरविंद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट एवं महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी में इस वर्ष आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त की। संस्थान के विद्यार्थियों को 4.35 लाख से 8.20 लाख वार्षिक पैकेज के साथ रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक (एनआईआईटी के साथ संयुक्त रूप से), मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड, पेटीएम, पेप्सिको, लैक्रोज़ फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, कोटक बैंक, लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड, सुमेधा सॉफ्टटेक प्राइवेट लिमिटेड, एजीएस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, रिलायंस रिटेल तथा अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल रहीं।
संस्थान के निदेशक डॉ. भारत पाराशर ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, समर्पण और संस्थान द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के बेहतर करियर निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
इस सफल प्लेसमेंट ड्राइव में अनेक छात्रों का चयन हुआ, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उद्योग जगत से मजबूत संबंधों को भी प्रदर्शित करती है।



















