शादी का झांसा देकर युवती का देहशोषण

0
346

जयपुर। शादी का झांसा देकर चार साल तक एक युवती का देह शोषण करने का मामला सामने आया है। घटना के सम्बंध में पीड़ित ने भट्टाबस्ती थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय शास्त्रीनगर निवासी एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि लविश नाम के युवक से उसकी एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद 2019 से लगातार आरोपी उसका देह शोषण करता आ रहा है।

शादी के लिए कहने पर आरोपी कहता है कि अभी घर वाले राजी नहीं हुए। अवैध संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई। इस पर आरोपी ने दुकान से लाकर दवाई दे दी, इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। झांसों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here