चार मकान-दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

0
349

जयपुर। शहर में पुलिस की गश्त व्यवस्था को चोर धता बता रहे है। चोरों ने चार मकान और दो दुकान को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान पार कर लिए। पुलिस के अनुसार श्रवण विहार निवासी चिराग जैन ने मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ कहीं गया था। पीछे से चोर उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। घटना 20 से 22 जनवरी के बीच की है।

राघव विला निवासी अर्पित खण्डेलवाल ने मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसके मकान का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। घटना 16 से 21 जनवरी के बीच की बताई जा रही है।

सीकर निवासी नरेंद्र कुमार ने महेशनगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह भगवती नगर में किराए से रहता है। वह अपने गांव गया था। पीछे से चोर उसके मकान का ताला तोड़कर 27500 रुपए और सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान ले गए। घटना 20 से 21 जनवरी की बताई जा रही है।

सी स्कीम दिल्ली रोड निवासी राकेश जयसिंहपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह 11 नवम्बर को अपने गांव गया था। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले गए। मुहाना थाने में महेश कॉलोनी निवासी विपुल ने मामला दर्ज करवाया कि वह इस्कॉन रोड पर दुकान चलाता है।

चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान ले गए। जयसिंहपुरा थाना इलाके में चोरों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाया और वहां से चोर नकदी और शराब ले गए। घटना की जानकारी पडोसी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here