3477 में से 3207 गोशालाओं के अनुदान की वित्तीय स्वीकृति जारी

0
41

जयपुर। पशुपालन,गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन तथा गोशालाओं के कल्याण के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। गोशालाओं के सुचारू संचालन के लिए विभाग की ओर से निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत अनुदान का भुगतान किया जा रहा है।

कुमावत ने बताया कि सरकार ने दो चरणों में अनुदान राशि में क्रमश: 10 और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे दो वर्षों में गोशालाओं के अनुदान में कुल 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दूसरे चरण में अनुदान के लिए प्रदेश की 3477 गोशालाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 1892 गोशालाओं को 555.86 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

मंत्री ने बताया कि 3477 गोशालाओं में से 3418 की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है, जबकि 3207 गोशालाओं की वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। आईएफएमएस पर 3165 गोशालाओं के 938.62 करोड़ रुपए के बिल भुगतान के लिए अग्रेषित किए गए थे। इनमें से 1892 गोशालाओं को राशि का भुगतान हो चुका है और शेष के बिलों का भुगतान प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में बारां जिले में आयोजित कार्यक्रम में दूसरे चरण के तहत 751 गोशालाओं को 250 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। शेष पात्र गोशालाओं के भुगतान की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र भुगतान किया जाएगा।

कुमावत ने कहा कि विभाग का उद्देश्य पात्र गोशालाओं को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के साथ अनुदान व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here