चलती कार में लगी आग, चालक जिंदा जला

0
386

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में बुधवार को चलती कार में आग लग गई। आग में जिंदा जलने से चालक की मौत हो गई। आग की सूचना पर दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार राजावास के पास बुधवार शाम 7 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में पूरी कार को आगोश में ले लिया। इसके चलते कार चालक उसमें फंस गया और उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई।

सूचना पर विश्वकर्मा फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब कार को संभाला तो उसमें एक युवक का शव मिला। शव को बाहर निकालकर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

थानाधिकारी दिलीप खादव ने बताया कि चलती कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलने से मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त मुकेश शर्मा निवासी लोहा मंडी के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here