नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय और सांगानेर स्थित घनश्याम बगरेट स्टेडियम पर ध्वजारोहण किया जाएगा

0
359

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को प्रातः साढ़े आठ बजे नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही सांगानेर स्थित घनश्याम बगरेट स्टेडियम में प्रातः साढ़े नौ बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

महापौर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जयपुर वासियों को शुभकामनाएं दी हैं तथा सभी जयपुर वासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराये तथा हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर अपनी भागीदारी निभाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here