दोस्त ने की युवती से छेड़छाड़

0
197
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में इंस्टाग्राम फ्रेंड द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने होटल में ले जाकर छेड़छाड़ कर अश्लील फोटोज खींच लिए। फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर करीब 2 लाख रुपए ऐंठ लिए।

जांच अधिकारी एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि मुहाना निवासी 20 साल की युवती ने मामला दर्ज करवाया कि करीब 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती शोएब रंगरेज से हुई थी। करीब 5 महीने बातचीत के बाद आरोपी शोएब मिलने का दबाव बनाने लगा। सितंबर 2023 में बहला-फुसलाकर मिलने के बहाने एक होटल में ले गया, जहां होटल में ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए।

उसने शोर मचाने की धमकी दी तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह आरोपी के चंगुल से बचकर निकल गई। उसके बाद आरोपी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के साथ करीब 2 लाख रुपए हड़प लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here