जयपुर। शहर में सोमवार को गुलाब जी चाय वाले फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि, स्थानीय नागरिक एवं व्यापार जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान रेस्टोरेंट की नई थीम, आकर्षक साज-सज्जा, पारिवारिक वातावरण और विशेष सेवाओं की सराहना की गई। रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार “गुलाब जी चाय वाले फैमिली रेस्टोरेंट” का उद्देश्य ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन, उत्कृष्ट सेवा और परिवार के साथ बैठकर समय बिताने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुभारम्भ अवसर पर रेस्टोरेंट टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे नए उद्यम स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आतिथ्य क्षेत्र में बढ़ते निवेश से शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने रेस्टोरेंट की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



















