शातिर नकबजन ग्राहक बन शोरुम में घुसा, डेढ लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर हुआ फरार

0
358

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में ग्राहक बन कर आया एक शातिर बदमाश लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित को वारदात की जानकारी आरोपी के फरार होने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर चली। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

एएसआई देव लाल ने बताया कि थाना में बियानी कॉलेज के पास दीक्षा ज्वेलर्स नाम से महेश सोनी की 49 की ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब पौने 11 बजे खरीदारी करने के लिए एक व्यक्ति शोरुम आया। उसने सोने-चांदी के गहने दिखाने की डिमांड की।

डिब्बे खोलकर दिखाने पर उसने स्टाक पैकेट में ज्वेलरी दिखाने को कहा। स्टाक बॉक्स का सामान दिखाने पर उसने नजर बचाकर सोने के गहने का पैकेट उठाकर अपनी जेब में रख लिया। गहने समझ नहीं आने की कहकर वह जल्दबाजी करने लगा। शोरूम के बाहर खड़े ऑटोरिक्शा में बैठकर फरार हो गया।

जैसे ही पीड़ित ने बाहर जाकर देखा तब तक वह ऑटोरिक्शा में बैठकर जा चुका था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोर की करतूत का पता चला। पीड़ित ज्वेलर महेश सोनी ने पुलिस को बताया आरोपी करीब डेढ लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here