नगर निगम चुनाव के बीच अवैध शराब की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

0
40
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। नगर निगम चुनाव-2026 के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयपुर उत्तर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही होंडा एक्टिवा स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि नगर निगम चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई।
जहां पुलिस टीम ने मंदिर मोड़ सर्किल के आगे सब्जी मंडी कट के पास अचानक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक होंडा एक्टिवा सवार युवक को रोककर उसकी स्कूटी की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान स्कूटी के आगे पैर रखने की खाली जगह में खाकी रंग के तीन कार्टन रखे मिले। पुलिस ने कार्टनों की जांच की तो उनमें ‘घूमर’ ब्रांड की अवैध देशी शराब के पव्वे मिले। पुलिस ने कुल 144 पव्वे बरामद कर स्कूटी सवार युवक राम कुमार विश्वकर्मा (19) निवासी बसवाहा जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) हाल विद्याधर नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया।

22 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जयपुर उत्तर जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 22 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने आरोपी को भट्टा बस्ती इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2004 में दर्ज एक मामले में जमानत मिलने के बाद से लगातार फरार था और पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि वर्ष 2004 में आरोपी ने परिवादी को उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके घर में कैद कर उसके साथ मारपीट की थी। मामले में गिरफ्तार होने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ।

वह अपने स्थाई पते से फरार होकर अलग-अलग स्थानों पर पते बदलता रहा। लगातार अदालत में पेश नहीं होने पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। करीब 22 वर्ष से फरार होने के कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

विद्याधर नगर थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम को आरोपी के भट्टा बस्ती क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आसिफ (55) निवासी विद्याधर नगर हाल भट्टा बस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार रहने के दौरान के ठिकानों और अन्य जानकारियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here