भौम पुष्य नक्षत्र में विधि विधान से होगा प्रथम पूज्य का पंचामृत अभिषेक

0
359

जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में मंगलवार को सुबह आठ बजे पुष्य नक्षत्र में प्रथम पूज्य गणेशजी महाराज का पंचामृत अभिषेक होगा। मंदिर महंत पं.कैलाश शर्मा ने बताया कि भगवान श्री गणेश जी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद एवं केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र एवं गुलाब इत्र से अभिषेक किया जाएगा। सर्वप्रथम भगवान का गंगाजल से शुद्ध स्नान होगा।

केवड़ा जल, गुलाब जल से अभिषेक के बाद पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। सबसे अंत में गंगाजल से शुद्ध स्नान होगा। सुबह 11 बजे श्री गणपति सहस्त्रनाम से 1008 मोदक अर्पित होंगे। भगवान श्री गणेशजी महाराज नवीन पोशाक धारण करेगें और फूल बंगले में विराजमान होंगे। खीर का विशेष भोग लगेगा। अभिषेक के बाद भक्तों को रक्षा शूत्र नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में महंत अमित शर्मा के सान्निध्य में पुष्याभिषेक किया जाएगा। छोटीकाशी के अन्य सभी गणेश मंदिरों में भी मंगलवार को पुष्याभिषेक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here