जयपुर प्रादेशिक रेंज में वन्यजीव गणना के लिए दी गई जानकारियां

0
37
Information Provided for the Wildlife Census in the Jaipur Regional Range
Information Provided for the Wildlife Census in the Jaipur Regional Range

जयपुर। वन्यजीवों के सटीक आंकलन के लिए जयपुर प्रादेशिक रेंज में विशेष गणना अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 31 वाटर होल पर 32 वनकर्मियों और 32 स्वयंसेवकों की टीम द्वारा वन्यजीवों की गणना की जाएगी। यह गणना कार्य 1 मई 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होकर 2 मई 2026 की शाम तक लगातार मचान पर बैठकर किया जाएगा।

इस संबंध में बुधवार क्या को झालाना क्षेत्र में गणना में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी जयपुर प्रादेशिक जितेन्द्र सिंह शेखावत तथा रक्षा संस्थान से रोहित गंगवाल मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वन्यजीव गणना की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियां और विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों की पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि गणना के दौरान निर्धारित स्थानों पर मचान बनाकर टीमों को तैनात किया जाएगा, जहां से वे वन्यजीवों की गतिविधियों का अवलोकन कर आंकड़े दर्ज करेंगे।

खास बात यह है कि इस अभियान में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस गणना से क्षेत्र में वन्यजीवों की वास्तविक संख्या का आकलन करने में मदद मिलेगी, जिससे भविष्य की संरक्षण योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here