जयपुर रेंज एडीजी दिनेश एमएन का भाबरू थाने पर औचक निरीक्षण

0
44
Jaipur Range ADG Dinesh MN Conducts Surprise Inspection at Bhabru Police Station
Jaipur Range ADG Dinesh MN Conducts Surprise Inspection at Bhabru Police Station

जयपुर। जयपुर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) दिनेश एमएन ने बुधवार को भाबरू थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि वे सिविल ड्रेस में, बिना गनमैन और बिना लालबत्ती वाली गाड़ी से थाने पहुंचे, जिससे निरीक्षण पूरी तरह गोपनीय रहा।
थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह और विराटनगर पुलिस उपाधीक्षक उमेश निठारवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाना परिसर के रिकॉर्ड रूम, मालखाना, मेस, बैरक और कंप्यूटर कक्ष का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद एडीजी दिनेश एमएन ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन तथा आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विराटनगर थानाधिकारी बाबूलाल, हेड कांस्टेबल सुरेश लाम्बा सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here