छात्र का अपहरण कर परिजनों से मांगी एक लाख की फिरौती

0
365
Impostor Baba kidnapped minor girl
Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट थाना इलाके में कोचिंग स्टूडेंट का अपहरण कर परिजनों से एक लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। जांच अधिकारी एएसआई लटुर प्रसाद ने बताया कि करौली निवासी रमेश बैरवा ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बेटा राहुल बैरवा (22) 26 फरवरी से लापता है। वह पिछले 3 महीने से एयरपोर्ट इलाके में स्थित अम्बेडकर कॉलोनी में किराए से रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की कोचिंग कर रहा है।

26 फरवरी को कमरा बिना लॉक किए वह निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। 28 फरवरी को राहुल के मोबाइल से कॉल आया। उसने बताया कि मुझे किसी ने पकड़ रखा है। मेरे अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा करवा दो, नहीं तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। इतना कहते ही उसका कॉल कट गया। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहरण स्टूडेंट की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here