आपातकालीन क्रिटिकल केयर को नई दिशा देने के लिए मोबाइल ईसीएमओ सेवा का शुभारंभ

0
35
Launch of mobile ECMO service to give a new direction to emergency critical care.
Launch of mobile ECMO service to give a new direction to emergency critical care.

जयपुर। एडवांस्ड क्रिटिकल केयर और इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, एपेक्स हॉस्पिटल्स, मालवीय नगर, जयपुर ने अपनी मोबाइल ईसीएमओ सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए गंभीर हृदय और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सीधे लाइफ सपोर्ट तकनीक की सुविधा मिलेगी।

यह मोबाइल ईसीएमओ सेवा उन मरीजों के लिए शुरू की गई है जो गंभीर हार्ट या लंग फेलियर से पीड़ित हैं और जिन्हें तुरंत मदद चाहिए। साथ ही, इस सेवा से यह भी सुनिश्चित होगा कि किसी दूसरे अस्पताल से एपेक्स हॉस्पिटल तक मरीज को शिफ्ट करते समय उसका इलाज बीच में न रुके और पूरी सावधानी के साथ सुरक्षित ट्रांसफर हो सके।

यह खास तौर पर डिज़ाइन की गई मोबाइल ईसीएमओ यूनिट एक पूरी तरह से सुसज्जित क्रिटिकल केयर ट्रांसपोर्ट सुविधा है. जिसमें अत्याधुनिक ईसीएमओ तकनीक, पोर्टेबल वेंटिलेटर, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर, इन्फ्यूजन पंप और अन्य जरूरी इमरजेंसी मेडिकल उपकरण मौजूद हैं। इस सेवा के साथ अनुभवी इंटेंसिविस्ट, हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियक सर्जन), परफ्यूज़निस्ट, क्रिटिकल केयर फिजिशियन, प्रशिक्षित नर्स और इमरजेंसी मेडिकल टीम हर समय मरीज के साथ रहती है, ताकि ट्रांसफर के दौरान भी बेहतर देखभाल मिलती रहे।

इस मौके पर अस्पताल निदेशक शैलेश झवर ने बताया कि जब मरीज की जान हृदय या फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी की वजह से खतरे में हो, तो हर मिनट कीमती होता है। मोबाइल ईसीएमओ सेवा की शुरुआत यह दिखाती है कि एपेक्स हॉस्पिटल सिर्फ अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि समय पर इलाज पहुंचाकर मरीजों की जान बचाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

इस लॉन्च इवेंट में क्रिटिकल केयर टीम की निदेशक प्रिया माथुर, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. अमित मेहता समेत वरिष्ठ चिकित्सक, अस्पताल प्रबंधन, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने राजस्थान की इमरजेंसी हेल्थकेयर सुविधाओं को मजबूत करने की इस पहल की सराहना की।

इस सेवा की शुरुआत के साथ एपेक्स हॉस्पिटल्स, मालवीय नगर एक बार फिर क्रिटिकल केयर, इमरजेंसी मेडिसिन और मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थकेयर के क्षेत्र में अग्रणी अस्पतालों में अपनी जगह मजबूत करता है। उम्मीद है कि मोबाइल ईसीएमओ सेवा से इमरजेंसी में मरीजों को रेफर करने में आने वाली दिक्कतें कम होंगी और मरीज को शुरू से लेकर पूरे इलाज तक लगातार अच्छी देखभाल मिलती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here