जयपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से “लेट्स ग्रो टुगेदर एंटरप्रेन्योर क्लब” की ओर से गुरुवार को गणपति नगर स्थित जयपुर क्लब में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिला उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
क्लब की फाउंडर-डायरेक्टर डॉ. मेघा शर्मा ने बताया कि समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें रानू नाथानी श्रीवास्तव एवं निमिषा मिश्रा को संरक्षक, डॉ. दीप्ति सैनी को वाइस प्रेसिडेंट, ज्योति शर्मा को सचिव, प्रीति सचदेवा को ब्रांड एंबेसडर, आरजे देवांगना को ब्रांड फेस, प्रीति सक्सेना को ब्रांड आइकॉन, मीनू गुप्ता को एडवाइजर, डॉ. अपर्णा शर्मा को ट्रेज़रर, नेहा जैन को इवेंट हेड तथा पूजा शर्मा को कोलाब्रेशन हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में अखिल भारद्वाज और योगाचार्य तनु अमित देव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



















