मानसून से पहले सुधारे सड़कों के हालात : गोपाल शर्मा

0
131

जयपुर। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने गुरुवार को कार्यालय पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, बजट घोषणाओं की प्रगति एवं मानसून पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में विधायक गोपाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “तेज निर्माण, टिकाऊ परिणाम” के संकल्प के साथ सभी विकास कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, जर्जर सड़कों के डामरीकरण, पैचवर्क तथा मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से डीएलपी में आने वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने तथा निर्माण स्थलों पर नियमित निरीक्षण के माध्यम से गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि मानसून से पहले सभी सड़कें दुरुस्त हों ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधायक शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस समेत राजधानी जयपुर में बेहतर सड़क सुविधा, सुरक्षित आवागमन और टिकाऊ आधारभूत विकास उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। जनहित के कार्यों में कोई कोताही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here