19 मई वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे पर विश्वभर के विभिन्न शहरों में मल्टीसिटी वॉक

0
47
Multi-city walks in various cities across the world on May 19, World Abdominal Cancer Day
Multi-city walks in various cities across the world on May 19, World Abdominal Cancer Day

जयपुर। वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के अवसर पर दुनियाभर के विभिन्न शहरों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मल्टीसिटी वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एब्डोमिनल कैंसर के लक्षणों, समय रहते जांच के महत्व और उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में जागरूक करना है। दुनियाभर के विभिन्न शहरों में एक ही दिन आयोजित होने वाली मल्टीसिटी वॉक से कैंसर के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि के तौर पर पंडित सुरेश मिश्रा, अध्यक्ष संस्कृति युवा संसथान, एब्डोमिनल कैंसर ट्रस्ट के फाउंडर एवं एब्डोमिनल कैंसर डे के संस्थापक डॉ.संदीप जैन, फोर्टिस हॉस्पिटल से डॉ. मनीष अग्रवाल, डायरेक्टर फोर्टिस हॉस्पिटल, श्री मुकेश गुप्ता, डायरेक्टर जोवा इटालिय फार्मा कंपनी, जयपुर रनर्स क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक शर्मा, एडवोकेट कमलेश शर्मा, प्रो एस एस शर्मा, डायरेक्टर एंड हेड, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल और इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) के निदेशक मुकेश मिश्रा मौजूद रहे।

डॉ.संदीप जैन ने बताया कि कैंसर से लड़ाई सिर्फ इलाज से नहीं, जागरूकता से भी लड़ी जाती है। जागरूकता ही बीमारी को हराने का पहला कदम है और जल्द ही सही निदान एवं उपचार से असंख्य जानें बचाई जा सकती हैं।उन्होंने कहा कि एब्डोमिनल कैंसर एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। हमारे प्रयास और जनभागीदारी से न केवल इसके प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि समय रहते पहचान एवं उपचार से जीवन भी बचाया जा सकेगा।

19 मई को पैनल डिस्कशन – प्रिवेंटिव जीआई ऑन्कोलॉजी पर देश के अग्रणी विशेषज्ञ करेंगे मंथन

एब्डोमिनल कैंसर डे के उपलक्ष में होटल हॉलिडे इन् में होगा पैनल डिस्कशन जिसके अंतर्गत “अर्ली डिटेक्शन ऑफ़ लुमिनल जीआई कैंसर एआई एंडोस्कोप्वस” पर डॉ. एस एस शर्मा चर्चा करेंगे वही पर “पेशेंट एंड डायग्नोस्टिक डिले एंड एडवांस्ड ऑफ़ जीआई कैंसर” पर डॉ. संदीप जैन चर्चा करेंगे वही “प्रोफाइलेक्टिक कलेक्टोमी एंड प्रिवेंशन ऑफ़ गॉल ब्लैडर कैंसर” पर डॉ. आर के जेनॉ, डॉ. जीतेन्द्र चावला, डॉ. आर भोजवानी, डॉ. राम डागा, डॉ. पंकज श्रीमल, प्रो. विके कपूर पैनल डिस्कशन किया जायेगा “अर्ली स्क्रीनिंग कोलोनोस्कोपी एंड कोलोरेक्टल कैंसर” पर डॉ. सुधीर महाऋषि, डॉ. एस निजावण, डॉ. मुकेश कल्ला, डॉ. शालू गुप्ता, डॉ. जया माहेश्वरी, डॉ. सौरभ कालिया द्वारा पैनल डिस्कशन किया जायेगा “अलकोहल रिलेटेड किर्रोसेस एचसीसी एंड प्रिवेंशन” पर प्रो. वी ए सारस्वत, डॉ. आर पोखैरना, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. निमेष मेहता, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. दिनेश भारती किया जायेगा डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. आर एस केधर, डॉ. विपिन जैन, डॉ. हेमेंद्र शर्मा, डॉ. साकेत अग्रवाल, डॉ. नीरज नगाइच और डॉ. लोकेश गोयल मौजूद रहेंगे ।

फोर्टिस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनीष अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल कैंसर के लक्षणों की जानकारी देना है, बल्कि आम जनता को नियमित जांच, शीघ्र पहचान और प्रभावी उपचार के लिए प्रेरित करना भी है। उम्मीद करता हूं कि हमारे प्रयासों से लोगों में कैंसर जागरूकता बढ़ेगी और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ नियमित जांच को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करेंगे।

मुकेश मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे पर अवेयरनेस के लिए दुनियाभर के विभिन्न शहरों में मल्टीसिटी वॉक होगी, जिसका उद्देश्य स्वस्थ रहने का संदेश देना है।

कार्यक्रमों की सूची –

17 मई: मल्टी सिटी वॉक – जलेब चौक
19 मई: एब्डोमिनल कैंसर डे – पैनल डिस्कशन, होटल हॉलिडे इन

क्या है एब्डोमिनल कैंसर:-

एब्डोमिनल कैंसर में वे कैंसर शामिल होते हैं जो पेट (एब्डोमेन) के भीतर मौजूद विभिन्न अंगों को प्रभावित करते हैं। आमतौर पर कैंसर (गैस्ट्रिक), लिवर, पैंक्रियाटिक, कोलन और रेक्टल, गॉल ब्लैडर, ओवेरियन, पेरिटोनियल, किडनी और छोटी आंत के कैंसर एब्डोमिनल कैंसर की श्रेणी में आते हैं। हर प्रकार के कैंसर के लक्षण, निदान और उपचार अलग-अलग होते हैं। जागरूकता, समय पर पहचान और नियमित जांच से न केवल इन कैंसर का जल्दी पता लगाया जा सकता है, बल्कि प्रभावी उपचार के माध्यम से इनसे निजात भी पाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here