अब बिना सर्जरी मिलेगा परफेक्ट बॉडी शेप, मुंबई में लॉन्च हुआ एवोल्वेक्स

0
50

मुंबई: मुंबई में अब बॉडी कॉन्टूरिंग और स्किन टाइटनिंग के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प नहीं रह गया है। वैश्विक एस्थेटिक टेक्नोलॉजी कंपनी इनमोड ने ज्वेल हॉस्पिटल में अपनी अत्याधुनिक नॉन-इनवेसिव डिवाइस इवोल्वेक्स लॉन्च की है। यह नई तकनीक रेडियोफ्रीक्वेंसी (आरएफ ) और इलेक्ट्रिकल मसल स्टिमुलेशन (इम्स) को मिलाकर फैट कम करने, स्किन टाइटनिंग और मसल टोनिंग जैसे कई एस्थेटिक समाधान एक साथ प्रदान करती है।

एवोल्वेक्स की सबसे बड़ी खासियत इसका हैंड्स-फ्री सिस्टम और लगभग बिना डाउनटाइम वाला ट्रीटमेंट है, जिससे मरीज बिना लंबी रिकवरी के अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जारी रख सकते हैं। आधुनिक लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह तकनीक उन लोगों के लिए खास मानी जा रही है, जो बिना सर्जरी बेहतर लुक और बॉडी शेप चाहते हैं।

लॉन्च पर बात करते हुए डॉ. देवयानी बर्वे ने कहा, “विश्व स्तरीय तकनीक के जरिए बिना इनवेसिव सर्जरी के लोगों को बेहतर दिखने और महसूस करने में मदद करना बेहद संतोषजनक है। इनमोड की तकनीक तेजी से रिकवरी और बिना अस्पताल में भर्ती हुए शानदार परिणाम देती है।” उन्होंने आगे कहा कि गोपनीयता, सहानुभूति, अनुभव और अत्याधुनिक तकनीक ज्वेल एस्थेटिक सेंटर की सबसे बड़ी ताकत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here