
जयपुर। दिल्ली बाईपास रोड स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में आगामी 29 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। महंत रामरज दास त्यागी के पावन सानिध्य में पूरे सावन माह में प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का ‘सहस्त्रघट अभिषेक’ संपन्न होगा।
मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सहस्त्रघट अभिषेक का समय प्रतिदिन प्रातः 7 से सुबह 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन अलग-अलग यजमान भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
इस विशेष अनुष्ठान में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन के लिए अब तक 20 यजमानों का पंजीयन हो चुका है। मंदिर समिति की ओर से जानकारी दी गई कि अभिषेक में प्रयुक्त होने वाली समस्त पूजन सामग्री मंदिर प्रशासन द्वारा ही श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी।


















