जयपुर। मातृत्व की भावनाओं को समर्पित नए ऑडियो गीत ‘मां प्यारी मां’ का सोमवार को लोकार्पण किया गया। गीत को पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने संगीत प्रेमियों और कला रसिकों को समर्पित किया।
गीत के युवा संगीतकार अंकित भट्ट हैं, जबकि इसे स्वर डॉ. गौरव जैन ने दिए हैं। गीत के बोल दुबई निवासी गीति भट्ट ने लिखे हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि अंकित भट्ट इससे पहले भी करीब 20 संगीत रचनाएं संगीत प्रेमियों के लिए प्रस्तुत कर चुके हैं और उनकी प्रस्तुतियों को श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद मिला है।
इस अवसर पर शरद खंडेलवाल, संजय रायजादा, सुमंत मुखर्जी, देहरादून से आई प्रसिद्ध गायिका डॉ. गार्गी बनर्जी, प्रसिद्ध संगीतकार आलोक भट्ट, दीपशिखा जैन तथा रिकॉर्डिस्ट सतीश शर्मा सहित कई संगीत प्रेमी मौजूद रहे।



















