जुआघर चलाने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार

0
79
Mastermind running gambling den arrested.
Mastermind running gambling den arrested.

जयपुर। पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर ने आमागढ क्षेत्र में अवैध जुआघर चलाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले दो महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को पर्वत कॉलोनी आमागढ में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बिना लाइसेंस के जुआ खेलते हुए 13 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया था। उस समय पुलिस ने मौके से 1,20,620 रुपये की नकदी और ताश की पत्तियां बरामद की थीं। हालांकि, जुआघर का असली मालिक और मुख्य आयोजक मोहसीन कुरैशी उस दौरान फरार होने में कामयाब रहा था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त (आदर्शनगर) लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में थानाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर लगातार दबिश दी। पुलिस ने फरार आरोपी मोहम्मद मोहसिन कुरैशी (37 वर्ष) को आमागढ पर्वत कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश की धारा 3/4 और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इस अवैध कारोबार को किसके संरक्षण में चला रहा था और क्या इसके तार शहर के अन्य जुआघरों से भी जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here