चार अगस्त से ब्रह्माकुमारीज़ का 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान का मंत्री अविनाश गहलोत करेंगे शुभारंभ

0
39
Minister Avinash Gehlot
Minister Avinash Gehlot

जयपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वैशाली नगर सेवा केन्द्र स्थित प्रभु निधि सभागार में 4 अगस्त को सुबह 8 बजे संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की स्मृति में ‘10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे, जबकि वरिष्ठ राजयोगिनी सुषमा दीदी का विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन रहेगा।

अभियान का उद्देश्य समाज में स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ और नशामुक्त जीवनशैली के प्रति व्यापक जन जागरण करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है। इसके तहत विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं, अभिभावकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों को जोड़कर विकसित, सशक्त एवं नशा मुक्त भारत के संकल्प को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आयोजकों के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि जन जागरण और सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देना है।

वैशाली नगर सेवा केन्द्र की प्रभारी राजयोगिनी चन्द्रकला दीदी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, युवा एवं प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here